फतेहपुर, फरवरी 24 -- फतेहपुर। पंचायतों में डंप रकम खर्च करने का दबाव और काम पर रोक से अफसर पर सवाल खड़े हो रहे हैं। तालाब किनारे से गुजरा खस्ताहाल खड़ंजा को इंटरलॉकिंग निर्माण में अवरोध बना है। डीएम से शिकायत के बाद बीडीओ रिपोर्ट तो दूर जांच तक के लिए नहीं पहुंचे। प्रधान हाईकोर्ट तक रुख करने का मन बना लिया है। बहुआ ब्लॉक के धनसिंहपुर के राजस्व गांव मर्दनपुर में स्थित तालाब में कब्जा की नियत से इंटरलॉकिंग का कार्य ठप पड़ा है। महिला प्रधान सुनीता ने 15 दिन पूर्व डीएम से शिकायत करते हुए मामले से अवगत कराया था। जिस पर बीडीओ को जांच के साथ रिपोर्ट मांगी थी लेकिन रिपोर्ट तो दूर आज तक स्थलीय निरीक्षण तक नहीं करने पहुंचे। जबकि सचिव से डंप धनराशि खर्च करने का दबाव बनाया जा रहा है। प्रधान ने दोबारा डीएम को शिकायती पत्र सौंपा और बताया कि जर्जर खड़ंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.