भभुआ, मार्च 7 -- रामपुर। बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ का पद रिक्त है। इस वजह से इसके द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण व फाइलों के निष्पादन में परेशानी आ रही है। ऐसी स्थिति में बीडीओ दृष्टि पाठक को सीडीपीओ का प्रभार दिया गया है। इससे पहले चांद प्रखंड के सीडीपीओ सुरेन्द्र मोहन गिलानी को प्रभार दिया गया था। विभागीय पदाधिकारी के निर्देश पर प्रभार दिया गया है। मारपीट मामले मामले में आरोपित गिरफ्तार भभुआ। नगर थाने की पुलिस ने मारपीट मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित चंचल कुमार अखलासपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। हि.प्र. चौदह वर्षीय नाबालिग घर से भागा भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव से चौदह वर्षीय किशोर घर से भाग निकला। उ...