बीडीओ को मनरेगा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन, हस्तक्षेप करने की मांग
दुमका, जून 8 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ, प्रखंड कमिटी द्वारा सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मनरेगा कर्मियों के आंदोलन को लेकर हस्तक्षेप एवं सकारात्मक समाधान की मांग की है। संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि मनरेगा कर्मी वर्षों से ग्रामीण विकास एवं मनरेगा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं, लेकिन उनकी विभिन्न लंबित मांगों पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। साथ ही बताया है कि वर्तमान मानदेय पर परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। कर्मियों ने मानदेय वृद्धि, सेवा नियमितीकरण, सुरक्षा तथा अन्य सुविधाओं सहित पूर्व में हुए समझौतों के क्रियान्वयन की मांग दोहरायी है। संघ का कहना है कि वर्ष 2024 के आंदोलन के बाद विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.