बीडीओ को ज्ञापन सौंप जंगली जानवरों से फसल बचाने की अपील
सहारनपुर, मई 20 -- किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में किसानों ने खुड़ाना गांव में जंगली जानवरों द्वारा किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचाए जाने के विरोध में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को संगठन के जिला उपाध्यक्ष मोंटू राणा के नेतृत्व में किसानों ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि गांव में पिछले काफी समय से जंगली जानवरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिसके चलते किसानों की गन्ना, ज्वार, मक्का तथा धान सहित अन्य फसलें बर्बाद हो रही हैं। उन्होंने बताया कि रात के समय जंगली जानवर खेतों में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे किसानों को भारी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। किसानों ने कहा कि दिन-रात मेहनत कर तैयार की गई फसलें जंगली जानवरों के आतंक के कारण नष्ट हो रही हैं। जिससे किसानों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। ज्ञापन म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.