बाराबंकी, मार्च 10 -- सिरौलीगौसपुर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बैठक ब्लाक परिसर सिरौलीगौसपुर के प्रांगण में ब्लाक अध्यक्ष राम प्रताप वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष रामसजीवन वर्मा ने संगठन के पदाधिकारी व किसानों को सम्बोधित करते हुए सिसौली में आयोजित किसान पाठशाला में पंहुचने रक्तदान करने और किसानों के आलू भण्डारण की दर न बढाने आदि विंदुओं पर चर्चा की। ब्लाक अध्यक्ष राम प्रताप वर्मा ने किसानों के साथ जिलाधिकारियों को सम्बोधित ज्ञापन मांग पत्र खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता को सौंपा। इस मौके पर मोहम्मद जीसान, मंगल यादव, राम उदेश गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, प्रधान सिराजुद्दीन, रामकेदार संजय बुधराम जगजीवन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.