बक्सर, जनवरी 30 -- पेज-05 के लिए डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को बीडीओ संदीप कुमार पांडेय ने आयोजित जनता दरबार के दौरान दो दर्जन से अधिक आवेदनों का निपटारा किया। इस दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन, लक्ष्मीबाई सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड सहित कई अन्य मामलों को लेकर आवेदक पहुंचे जिसका ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया। बीडीओ ने बताया कि जनता दरबार के दौरान कमला देवी के आधार कार्ड में सुधार करने, चंदा गांव की रहने वाली माया देवी ने राशन कार्ड के लिए आवेदन, राजकुमारी देवी ने पेंशन के लिए आवेदन, सविता देवी ने लक्ष्मीबाई सुरक्षा पेंशन योजना से जोड़ने के लिए आवेदन दिया। साथ ही अन्य लोगों ने भी अपने आवेदन में परेशानियां का जिक्र किया है। जिसका तत्काल निदान निकाला गया। इस दौरान अन्य कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.