जहानाबाद, अप्रैल 17 -- रतनी, निज संवाददाता। रतनी फरीदपुर प्रखंड के ग्यारह पंचायत समिति सदस्यों द्वारा शनिवार को बीडीओ के खिलाफ पुतला दहन करने का आह्वान किया है। पुतला दहन को लेकर समिति सदस्यों ने बीडीओ आकांक्षा सिंह को ज्ञापन सौंपा है। दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि गत 15 अप्रैल को प्रमुख के खिलाफ अविश्वास के लेकर बैठक में नियम कानून का अनदेखी कर बैठक को खारिज कर दिया गया जिसको लेकर प्रखंड मुख्यालय पर पुतला दहन किया जायेगा । मौके पर समिति सदस्या सह पूर्व प्रमुख सोनी देवी के अलावा अन्य लोग शामिल रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...