बीडीओ के आश्वासन पर अनशन समाप्त
समस्तीपुर, जून 17 -- विभूतिपुर। प्रखंड अंतर्गत तरुनिया मैदान में स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन के दूसरे दिन देर रात बीडीओ के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त हो गया। अनशनकारी नीलकमल ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र का तरुनिया मैदान ऐसा ग्राउंड है जहां पर दौड़ लगाकर हजारों छात्र-छात्राएं सफलता पा चुके हैं। आश्वासन के बावजूद भी आज तक यहां स्टेडियम का निर्माण नहीं हो पाया। स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर यह अनशन शुरू किया गया था। जिसे देर रात पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.