बांका, जुलाई 28 -- सुपौल, एक संवाददाता। 25 जुलाई को छपरा में विधि -व्यवस्था संधारण के दौरान दो प्रखंड विकास पदाधिकारी को गंभीर रूप से घायल होने की घटना के विरोध में संघ के आह्वान पर सोमवार को बीडीओ ने काली पट्टी लगाकर काम का निपटारा किया। इस बाबत बीडीओ निशांत कुमार ने बताया कि छपरा की घटना को लेकर अगले नर्णिय तक काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संघ के नर्णिय के मुताबिक जब तक राज्य सरकार घायल बीडीओ के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए आवश्यक सहयोग एवं उपचार की घोषणा तथा बीडीओ की सुरक्षा सुनश्चिति करने सहित अन्य छह मुख्य बिंदुओं के संबंध में संघ की ओर से एक ज्ञापन मुख्य सचिव को दिया गया है। यह भी पढ़ें- विधि व्यवस्था संधारण के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग जब तक ठोस नर्णिय नहीं मिल जाता है तब तक विरोध जारी रहे...