आजमगढ़, फरवरी 17 -- फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। रानी की सराय विकास खंड क्षेत्र के हुसामपुर बड़ागांव में कृषि विभाग की ओर से मंगलवार को फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए कैंप लगाया गया था। कैंप में किसानों से हो रही अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर बीडीओ ने फटकर लगाई। ग्राम पंचायत हुसामपुर बड़ागांव में कृषि विभाग की ओर से एडीओ एजी रानी की सराय सर्वेश सिंह के नेतृत्व में फॉर्मर रजिस्ट्री का कैंप मंगलवार को दिन में 11 बजे लगाया गया था। कैंप में आए किसानों से खतौनी और आधार कार्ड के साथ तीन सौ रुपये अवैध वसूली की जा रही थी। कुछ किसानों ने पैसा देने से मना किया तो कैंप में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि जो लोग पैसा नहीं देंगे उनकी किसान सम्मान निधि बंद कर दी जाएगी। किसानों ने इसकी जानकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वीरेंद्रनाथ मिश्र को दी। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.