पाकुड़, फरवरी 16 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड में चल रहे विशेष एमडीए-आईडीए अभियान को प्रशासनिक सक्रियता से नई मजबूती मिल रही है। 10 फरवरी से प्रारंभ यह अभियान 25 फरवरी तक संचालित रहेगा, जिसके अंतर्गत घर-घर जाकर पात्र लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जा रही है। अब तक प्रखंड में 50 हजार से अधिक लोगों को दवा दी जा चुकी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी स्वयं गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। तेतुलिया पंचायत के विभिन्न गांवों में दौरा करते हुए उन्होंने आमजनों को बीमारी के कारण, लक्षण और दवा के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। कुछ स्थानों पर जहां लोग दवा खाने से स्पष्ट रूप से मना कर रहे थे, वहां बीडीओ श्री बनर्जी ने स्वयं फाइलेरिया की दवा सेवन करते हुए अपना वीडियो दिखाया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.