बीडीओ की पहल पर क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत शुरू
गिरडीह, जून 6 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना मोड़ के पास क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत शुरू हो गयी है। बीडीओ महेंद्र रविदास की पहल पर क्षतिग्रस्त नाली का निर्माण कराते हुए उसे दुरुस्त किया जा रहा है। बता दें कि बीते दिनों गावां थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में सदस्यों ने थाना मोड़ में क्षतिग्रस्त नाली और गड्ढे में तब्दील सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी। जिस पर प्रशासन ने पहल करने का भरोसा दिया था। इधर 4 दिन पूर्व गड्ढे में तब्दील सड़क की तत्काल मरम्मत कराई गई। शुक्रवार से क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत करवाई जा रही है। बीडीओ ने कहा कि वाहन चालक व आम लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए यह मरम्मत करायी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.