मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बंदरा में बीडीओ और पंचायत सचिव-मुखिया प्रकरण ने तूल पकड़ लिया है। पहले पीरापुर पंचायत के पंचायत सचिव से और अब मुखिया से स्पष्टीकरण पूछा गया है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। बताया गया कि पिछले दिनों पीरापुर पंचायत में बीडीओ औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान पंचायत सचिव और मुखिया ने 10-15 लोगों को एकजुट कर रखा था। इनलोगों ने न सिर्फ निरीक्षण कार्य को बाधित किया बल्कि पंचायत सचिव के द्वारा अभिलेख के बारे में भ्रामक और गलत जानकारी भी दी गई थी। डीएम को भेजी गई रिपोर्ट में बीडीओ ने बताया कि मुखिया के द्वारा निरीक्षण कार्य को प्रभावित किया गया। यह भी पढ़ें- पीरटांड़ सीएचसी में अनियमितता की जांच महिला कार्यपालक सहायक के साथ अमानवीय और अभद्र व्यवहार किया गया। इससे असहज और अशांति...