बस्ती, मार्च 17 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। विकास खंड विक्रमजोत बीडीओ अवध प्रताप सिंह ने एक दर्जन ग्राम पंचायतों के सचिवालय, सामुदायिक शौचालय और मनरेगा कार्यस्थलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां मिली। बीडीओ ने कवलपुर, पचवस, खानकला, गुण्डा कुंवर, पचवस ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों, आरआरसी सेंटर एवं सामुदायिक शौचालयों को देखा। रोस्टर के अनुसार अनुपस्थिति और दिशा निर्देश के प्रति लापरवाही करने वाले पांच सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इनमें सचिव रामरूप सिंह कवलपुर, सचिव नीरज निषाद तालागांव, श्याम प्रकाश भारती खानकला, शौर्य शिप्रा सिंह पचवस पर अनुपस्थित मिलीं। आरआरसी और सामुदायिक शौचालय बंद मिला। बीडीओ ने इन सभी को नोटिस दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...