सिमडेगा, मार्च 13 -- बानो, प्रतिनिधि। बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सभी पंचायत सचिवों एवं मुखियाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत स्तर पर चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई तथा उनके शीघ्र क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान बीडीओ ने पंचायतों में 15वें वित्त आयोग की राशि से संचालित योजनाओं को तेजी से लागू करते हुए एक सप्ताह के भीतर राशि का उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायतों में विकास कार्यों को समय पर पूरा करना जरूरी है, ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में स्थापित जलापूर्ति योजनाओं के संचालन पर भी चर्चा की गई। बीडीओ ने इन योजनाओं को नियमित और बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए पंचायत स्तर पर जल कर लगाने का निर्देश दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.