बीडीओ की अध्यक्षता में एसआईआर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
सिमडेगा, जून 25 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बीएलए-1, बीएलए -2 तथा बूथ स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु प्रतिभागियों को आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान करना था। इस दौरान मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, त्रुटियों का सुधार करने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।मौके यह भी पढ़ें- मतदाता सूची की शुद्धता से लोकतंत्र होगा मजबूत: सीओ पर पूर्व विधायक कोचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.