उरई, जनवरी 14 -- जालौन। खंड विकास अधिकारी गणेश कुमार लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा की तैयारी के चलते वह माधौगढ में खंड विकास अधिकारी रहते हुए अवकाश पर चले गए थे। अवकाश से वापस आने के बाद सितम्बर में उनको जालौन का बीडीओ बना दिया गया है। जालौन बीडीओ बनते ही उन्होंने 29 सितंबर को अन्नपूर्णा भवन के निर्माण में 13 लाख 22 हजार रुपए के सरकारी धन के गबन के मामले में उन्होंने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद वह चर्चा में आ गए थे। हाल ही में उप सचिव ग्राम्य विकास अनुभाग एक उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ चंद्रिका प्रसाद ने नौ जनवरी के पत्र के माध्यम से उनका स्थानांतरण कर दिया है। उन्हें आयुक्त कार्यालय ग्राम्य विकास, लखनऊ में अटैच किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.