बस्ती, जून 15 -- सल्टौआ। बीडीओ सल्टौआ का शासन ने गैर जनपद तबादला कर दिया है। नियुक्ति प्राधिकारी रजनीश चंद्र विशेष सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बीडीओ अवध प्रताप सिंह का तबादला प्रशासनिक स्तर से जनपद बदायूं में बीडीओ के पद पर किया गया है। तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर वह नवीन तैनाती स्थल पर अपना योगदान सुनिश्चित करें। एक सप्ताह पहले ही बीडीओ अवध प्रताप सिंह सल्टौआ के बीडीओ बनाए गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...