बीडीओ और सीओ ने संयुक्त रूप से किया बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण
आदित्यपुर, मई 16 -- चांडिल। कुकड़ू प्रखंड स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में उत्पन्न पेयजल संकट को देखते हुए विधायक सविता महतो के निर्देश पर पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया। बीडीओ राजश्री ललिता बाखला और सीओ अभय कुमार द्विवेदी शुक्रवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उत्पन्न सभी समस्याओं की क्रमवार जांच की। तीन दिन पूर्व विद्यालय में मोटर का पाइप फट जाने के कारण पानी की आपूर्ति बंद हो गई थी। वहीं विद्यालय परिसर के सभी चापानल भी खराब पड़े हैं। बीडीओ ने बताया कि हाल में आंधी के कारण बिजली गुल रहने से विद्यालय में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हुई थी। उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग मद से विद्यालय परिसर में सोलर जलमीनार लगाने के लिए संबंधित पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया।उन्होंने बताया कि विद्यालय में कई कमियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.