बीडीओ और लिपिक कक्ष किया अनावरण
गाजीपुर, मई 22 -- गाजीपुर, संवाददाता। डीएम अनुपम शुक्ला शुक्रवार को विकास खंड बाराचवर में खंड विकास अधिकारी एवं लिपिक कार्यालय कक्ष का अनावरण किया। इसके बाद विकास खण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होने कार्यालय में फाइलों को सही रखने की हिदायत दी। वह सभागार में पहुंचे। इसके बाद परिसर में स्थित सामुदायिक शौचालय, सहायक विकास अधिकारी (पं.) कक्ष, एवं एनआरएल कार्यालय का भी निरीक्षण किया। परिसर में हरिशंकरी का पौधारोपण किया। डीएम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्य को पूर्ण करते वित्तीय वर्ष 2026-27 के नये कार्यों की कार्य योजना उपलब्ध कराते कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सीडीओ आलोक प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मनरेगा में सुस्ती बरतने पर मनरेगा पीओ के वेतन पर डीएम ने लगाई रोक यह भी पढ़ें- भू-अर्जन कार्यालय में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.