कानपुर, अप्रैल 9 -- डेरापुर, संवाददाता। क्षेत्र की खल्ला गोशाला एक बार फिर बदहाल व्यवस्था और लापरवाही की कहानी बयां करती नजर आई। बीडीओ विश्राम सिंह यादव और एडीओ आईएसबी मनोज कुमार के औचक निरीक्षण में गोशाला में खामियां नजर आईं। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 95 पशु तो मिले, लेकिन उनकी हालत और व्यवस्थाएं बेहद चिंताजनक रहीं। सबसे बड़ी बात यह रही कि जिम्मेदार केयरटेकर-प्रमोद कुमार, अतुल, मुस्तकीम और सर्वेश-मौके से नदारद मिले, जिससे साफ जाहिर होता है कि पशुओं की देखरेख भगवान भरोसे छोड़ी गई थी। गोशाला परिसर में चारों तरफ गंदगी फैली मिली। नालियां जाम थीं और साफ-सफाई का कोई नामोनिशान नहीं था। हरे चारे की व्यवस्था पूरी तरह गायब थी, जबकि पशुओं को दिए जा रहे दाने-चारे में भी भारी अनियमितता पाई गई। मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थीं, जिससे पशुओं क...