पाकुड़, अप्रैल 11 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के रोलाग्राम गांव के चौक समीप स्थित अमर शहीद वीर सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर शनिवार को उनकी जयंती के अवसर पर महेशपुर बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव एवं सीओ संजय कुमार सिंहा ने माल्यार्पण कर महान स्वतंत्रता सेनानी के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बीडीओ एवं सीओ ने कहा कि अमर शहीद वीर सिद्धो-कान्हू का जीवन, उनका संघर्ष और उनका बलिदान हम सबों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। हम सबों को उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में चलाए गए संथाल हूल विद्रोह को भुलाया नहीं जा सकता। इस विद्रोह ने पूरे क्षेत्र में जन जागरण का कार्य किया था। उसके पश्चात आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा को लेकर विशेष कानून बनाए गए। जो सभी शोषित, पीड़ित और वंछित वर्गों की आवाज बना। उन्होंने सिद्धो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.