हजारीबाग, जुलाई 10 -- बरही, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की बिरसा कृषि रथ को बीडीओ जयपाल महतो एवं सीओ चंद्रशेखर कुणाल ने हरी झंडी दिखाकर प्रखंड परिसर से गांवों के लिए रवाना किया। बिरसा कृषि रथ में सवार कृषि वैज्ञानिक ग्रामीण किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी और विभिन्न कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके साथ ही किसानों को दलहन, तिलहन की उन्नत खेती, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, वैकल्पिक एवं समेकित कृषि प्रणाली, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि यंत्रीकरण एवं मत्स्य पालन की जानकारी दी जाएगी। बीटीएम राकेश कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि करना और आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- Ramgarh New...