बरेली, अप्रैल 9 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अटल सभागार में डीजे नाइट के दौरान हुए बवाल के बाद पांच सदस्यीय कमेटी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। चीफ प्रॉक्टर ने तीन छात्रों को निलंबित करते हुए विश्वविद्यालय कैंपस में उनका प्रवेश प्रतिबंधित किया है। वहीं दोनों गुट के छात्रों को चिह्नित कर अभिभावकों के साथ 20 अप्रैल को उपस्थित होने को कहा गया है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रवेंद्र सिंह ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित कर मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। कमेटी में प्रो. राकेश कुमार मौर्य, प्रो. मदन लाल, डॉ. हरि कुमार सिंह, डॉ. अख्तर हुसैन व डॉ. विशाल सक्सेना शामिल हैं। जांच समिति के समक्ष सबसे बड़ी समस्या यह होगी कि घटनास्थल अटल सभागार हो या बीडीए हॉस्टल दोनों ही जगहों पर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। केवल विश्वविद्यालय कैंपस के मुख्य प...