बीडीए में नौकरी का झांसा देकर युवती से ठगी
बरेली, मई 22 -- बीडीए में लिपिक के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से ठगी कर ली गई। इस मामले में एसएसपी से शिकायत कर थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किला क्षेत्र में रहने वाली इशिका ने पुलिस को बताया कि वह नौकरी की तलाश में थी। इसी दौरान एक बुटीक पर उनकी मुलाकात रामजानकी मंदिर के पास रहने वाले राजेन्द्र राव नाम के व्यक्ति से हुई। उसने अपनी पहुंच बताते हुए बीडीए कार्यालय में लिपिक पद पर भर्ती निकलने की बात कही और एक लाख रुपये सिक्योरिटी लेकर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इशिका का कहना है कि कुछ दिन बाद उन्होंने उधार लेकर आरोपी को रकम दे दी, जिसके बाद उसने अपने खर्चे बताकर 50 हजार रुपये और ले लिए। यह भी पढ़ें- फर्जी नौकरी और ऑनलाइन जॉब के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार 27 मई 2025 को उन्हें डाक के माध्यम से इंटरव्यू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.