बरेली, जून 22 -- बिना अनुमति चौपला रोड स्थित एक प्लांट में हो रहे काम को बीडीए ने रुकवा दिया साथ ही अपना ताला लगा दिया है, जिससे भविष्य के बिना अनुमति काम नहीं सके। मकान मालिक की शिकायत के बीडीए ने ये कार्रवाई की है। चौपला रोड पर बिल्डर द्वारा बिना अनुमति के की गई गहरी बेसमेंट खुदाई के कारण पड़ोसी का तीन मंजिला मकान जमींदोज होने की कगार पर पहुंच गया था, विवाद के बाद बीडीए नक्शा निरस्त करते हुए काम पर रोक लगा दी थी। पीड़ित महिला विमलेश कुमारी का आरोप है कि बीते शुक्रवार को भी प्लांट पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया, जिसके विरोध के बाद काम को रोका गया, अब रविवार को फिर से प्लांट पर खोदाई का कार्य शुरू कर दिया गया। मामले की सूचना पर विमलेश ने मामले की शिकायत बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार से की। जिसके बाद उन्होंने टीम को मौके पर भेज कर ज...