बस्ती, अप्रैल 27 -- बस्ती। बस्ती विकास प्राधिकरण ने धरसोहिया में की गई बाउंड्रीवाल को ध्वस्त कर दिया। बीडीए के अनुसार यह प्लाटिंग व बाउंड्रीवाल बिना नक्शा के बनाई गई। इस मामले में जमीन के बैनामाधारक ने कहा कि बिना किसी नोटिस या पूर्व सूचना के जेसीबी लगाकर बाउंड्रीवाल गिरा दी गई। इसकी शिकायत वे डीएम व अन्य उच्चाधिकारियों से करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...