बीडीए ने निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर
बरेली, जून 3 -- बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने थाना इज्जतनगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खजुरिया में बिना किसी स्वीकृति के अवैध रूप से आवासीय कॉलोनी विकसित की जा रही थी जिसे टीम ने ध्वस्त कर दिया। सहायक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि इज्जतनगर की गांव खुजरिया में तौफीक की ओर से बिना नक्शा स्वीकृत कराए 7 हजार और 5 हजार वर्ग मीटर के दो अलग-अलग हिस्सों में अवैध कॉलोनी का निर्माण और विकास कार्य कराया जा रहा था। इस भूमि पर बरेली विकास प्राधिकरण से किसी भी प्रकार का ले-आउट या मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही भूखंडों का चिन्हांकन, सड़कों का निर्माण और बाउंड्रीवॉल खड़ी करने का काम धड़ल्ले से जारी था। यह भी पढ़ें- बीडीए ने निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी पर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.