बरेली, मार्च 24 -- बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने रामगंगा नगर आवासीय योजना और ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के विभिन्न सेक्टरों में स्थित व्यवसायिक भूखंडों की नीलामी कर करीब 140 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। यह नीलामी 23 मार्च 2026 को प्राधिकरण के नवीन कार्यालय भवन में आयोजित शिविर के दौरान संपन्न हुई। बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए मनिकंडन में बताया कि बीडीए द्वारा रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजनाओं के सफल विकास के बाद अब शहर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती आवासीय मांग को देखते हुए नई टाउनशिप योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। यह नई योजना दिल्ली-लखनऊ बड़ा बाईपास और पीलीभीत बाईपास मार्ग पर लगभग 267 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित की जाएगी। नई टाउनशिप में 45 मीटर और 30 मीटर चौड़ी जोनल सड़कों के साथ 18 मीटर चौड़ी आंतरिक सड़कों का प्रावधान किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.