बरेली, मई 21 -- बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बन रही अवैध दुकानों को सील कर दिया। शिव अवतार शर्मा द्वारा ग्राम चितौली, सर्जन हॉस्पिटल के निकट बिना अनुमति व्यवसायिक दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर बीडीए की टीम मौके पर पहुंची और सीलिंग की कार्रवाई की। बीडीए के सहायक अभियंता विनोद कुमार ने बताया है कि अभियान में अवर अभियंता संदीप कुमार, अजीत कुमार साहनी और प्रवर्तन टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के कराए जा रहे निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण और सीलबंदी की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- बीडीए की अवैध दुकानों पर चली सीलिंग की कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...