रांची, जनवरी 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने बीडीएस प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ष वार्षिक परीक्षा-2025 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 21 से 23 जनवरी तक भरे जाएंगे। वहीं, 400 रुपये प्रति परीक्षार्थी विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म 24 से 27 जनवरी तक भरे जा सकेंगे। रांची विश्वविद्यालय पंजीकरण संख्या के बिना किसी भी परीक्षार्थी का परीक्षा फॉर्म व शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। बीडीएस प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ष के लिए परीक्षा शुल्क 700 रुपये, स्थानीय लेवी 900 रुपये, अंकपत्र शुल्क 50 रुपये व प्रोसेसिंग शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। वहीं, बीडीएस चतुर्थ वर्ष के परीक्षार्थियों के लिए प्रोविजनल प्रमाणपत्र श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.