गढ़वा, अप्रैल 28 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय ने बीडीएस प्रथम वर्ष सत्र 2024-26 के परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में कुमारी गायत्री गुप्ता 77.83 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान व स्वर्णेंदु चक्रवर्ती ने 77 और मलिहा महताब 75.67 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। परीक्षा फल के प्रकाशित होने पर बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह ने प्राचार्य और सभी शिक्षक व गैर-शिक्षक को बधाई दी है। उन्होने मौके पर सभी विद्यार्थियों को उनकी सेवा व अनुभव के आधार पर मरीज का अच्छा से अच्छा इलाज करने की सलाह दी। उन्होने कहा है कि आजकल लोग काफी जागरूक हो गए हैं। फिर भी दांत से संबंधित परेशानियों में काफी बढ़ोतरी हुई है। मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) एमके सिंह ने अपने कार्य क्षेत...