बीडीएस की परीक्षा आगरा के नोडल पर होंगी
आगरा, सितम्बर 27 -- डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीडीएस चतुर्थ प्रोफेशनल (सप्लीमेंट्री/मेन) परीक्षा-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से आगरा में परीक्षा के लिए नोडल केंद्र बनाया गया है। विवि की ओर से नोडल पर केडी डेंटल कॉलेज, मथुरा और डीजे डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर मोदीनगर के छात्रों की परीक्षा करायी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ.ओमप्रकाश के अनुसार परीक्षा 5 से 21 अक्तूबर तक होगी। परीक्षा का केंद्र आईईटी खंदारी कैंपस आगरा बनाया गया है। परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। कार्यक्रम के अनुसार 5 अक्तूबर को ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी, 7 अक्तूबर को ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, 9 अक्तूबर को पेडोडॉन्टिक्स एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री, 12 अक्तूबर को कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडॉन्टिक्स की परीक्षा होगी। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.