बीडीएसयू में डॉ. श्यामा प्रसाद की जयंती मनी
गढ़वा, जुलाई 6 -- गढ़वा। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय में शिक्षाविद्, राष्ट्रवादी चिंतक व प्रख्यात जननेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। उक्त अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक दूरदर्शी शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी एवं अद्वितीय व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम माना और युवाओं को ज्ञान, चरित्र एवं राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। उनके आदर्श आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को डॉ. मुखर्जी के विचारों एवं मूल्यों से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपनी सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। यह भी पढ़ें- डेहरी में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.