बीडीएसयू का प्रथम दीक्षांत समारोह 21 सितंबर को
गढ़वा, अगस्त 8 -- बीडीएसयू का प्रथम दीक्षांत समारोह 21 सितंबर को गढ़वा। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समरोह 21 सितंबर को परिसर स्थित गुरुपद संभवराम ऑडिटोरियम में आयोजित होगी। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे। विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। उसके लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एम के सिंह ने विभिन्न समिति गठित की है I यह समारोह विश्वविद्यालय के शैक्षणिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सफल रहे छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.