बरेली, मई 1 -- मीरगंज, संवाददाता। बीडीएम पब्लिक स्कूल में गुरुवार को छात्र परिषद का गठन हुआ। मुख्य अतिथि तहसीलदार आशीष कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि रमेश चंद्र मिश्रा ने समारोह का शुभारंभ किया। कक्षा 12 के छात्र आफताब हेड बॉय एवं गौरिका सिंह हेड गर्ल चुने गए।स्कूल प्रशासन ने रेड हाउस से देवांश गौर एवं जिज्ञासा, ब्लू हाउस से प्रिंस शर्मा एवं श्रद्धा, ग्रीन हाउस से फरदीन एवं रिद्धि, येलो हाउस से आशमित एवं आयुषी रस्तोगी को कैप्टन की जिम्मेदारी सौंपी। वाइस कैप्टन, अनुशासन एवं खेल प्रभारी को नियुक्त कर पदाधिकारियों को अतिथियों ने बैज पहनाकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दीं। यह भी पढ़ें- छात्र परिषद ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ निदेशक अचल मिश्रा ने नेतृत्व और अनुशासन के महत्व बताए। संस्थापक रमेश चंद्र ...