लातेहार, जून 18 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह से होकर गुजरने वाली अप बीडीएम पैसेंजर और डाउन चोपन- गोमो पैसेंजर का परिचालन बुधवार को रद्द रहा। यात्रियों को काफी परेशानी हुई, जिन्हें उक्त दोनों पैसेंजर ट्रेन के रद्द रहने के बारे में जानकारी नही थी। बताया जाता है कि उक्त ट्रेन के रद्द रहने के बारे में पूर्व में यात्रियों को कोई सूचना नही दी गई थी। जिस कारण कई यात्रियों को स्टेशन लौटना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि बरवाडीह में रेलवे लाइन में नन इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है।जिस कारण उन दोनों ट्रेन का परिचालन रद्द किया गया। बता दे कि मंगलवार को भी अप गोमो- चोपन पैसेंजर का परिचालन रद्द था। यह भी पढ़ें- कैंसिल रही समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...