झांसी, जून 20 -- झांसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछड़ेपन के कारण पलायन के लिए पहचाना जाने वाला बुंदेलखंड विकास व निवेश का केंद्र बन रहा है। इसके विकास में डबल इंजन की सरकार कोई कमी नहीं होने देगी। वह शनिवार को झांसी आगमन पर पं. दीनदयाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अब बुंदेलखंड पिछड़ेपन और पलायन से नहीं पहचाना जाएगा। बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडा) एक नया अध्याय लिखने जा रही है। झांसी के आसपास एक आधुनिक औद्योगिक शहर विकसित किया जा रहा है। जो क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेगा। यह भी पढ़ें- ललितपुर में बनेगा यूपी का पहला फार्मा पार्क, युवाओं को मिलेगा रोजगार, सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात उन्होंने कहा कि प्रदेश विकास, सुरक्षा, सुशासन के नए मानक स्थापित कर रहा...