झांसी, मार्च 19 -- बीडा के लिए वाटर सप्लाई का प्रबंध हो गया है। करीब 114 करोड़ से होना है। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है। अब इसके लिए शासन की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। सीईओ ने कहा कि एक साल के भीतर ही लक्ष्य को पूरा करना होगा। बीडा के लिए 70 एमएलडी पानी मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार बुंदेलखंड की सर्वाधिक महत्वाकांक्षी योजना बीडा को जमीन पर तेज गति से उतारने की ओर कदम बढ़ा रही है। झांसी में बन रहे स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप बीडा के लिए जमीन अधिग्रहण का काम तेजी से आगे बढ़ाने के साथ ही मूलभूत सुविधाओं के विकास का भी काम शुरू किया जा रहा है। बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी यानि बीडा क्षेत्र तक पानी पहुंचाने के लिए योजना का डीपीआर तैयार कर लिया गया है और इस काम को पूरा करने में 114 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।वाटर सप्लाई क...