फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 17 -- शमसाबाद । क्षेत्र के गांव चिलसरा निवासी किसान झब्बू के गेहूं के खेत के पास सुबह आग लगने की घटना सामने आई। उनका खेत रमापुर और चिलसरा के बीच निर्माणाधीन कोल्ड स्टोर के पीछे स्थित है। कोल्ड स्टोर में काम करने वाले तीन युवक धूम्रपान करने के लिए पास की खाली पड़ी जमीन पर गए थे, जहां उन्होंने जली हुई बीड़ी सूखी घास में फेंक दी। इससे दो बीघा भूमि पर आग फैल गई। तेज हवा के कारण आग गेहूं के खेत की ओर बढ़ने लगी, लेकिन किसान ने समय रहते पानी और मिट्टी डालकर खेत की मेड़ पर ही आग बुझा दी। इससे उनकी फसल जलने से बच गई और नुकसान टल गया। घटना के बाद किसान ने ठेकेदार से शिकायत की, जिस पर ठेकेदार ने मजदूरों पर कार्रवाई की बात कहकर चला गया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...