मुरैना, अप्रैल 26 -- मध्य प्रदेश के मुरैना के जिगना ग्राम में एक छोटी सी लापरवाही ने बड़ा नुकसान कर दिया। खेत की नरवाई (फसल के अवशेष) में फेंकी गई जलती बीड़ी से अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। चश्मदीदों के मुताबिक, एक ग्रामीण द्वारा खेत में बीड़ी फेंकने के बाद सूखी नरवाई ने तुरंत आग पकड़ ली। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और खेत के किनारे खड़ी कार को अपनी चपेट में ले लिया। महज दो मिनट के भीतर ही कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग यहीं नहीं रुकी, बल्कि पास में बने किसान के कच्चे घर तक जा पहुंची। देखते ही देखते आग ने घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा अनाज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी जलकर पूरी तरह खाक हो गए। किसान परिवार के सामने अचानक भारी नुकसान खड़ा हो गया। यह भी पढ़ें- 4 महीने की बच्ची की कुपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.