बीड़ी मांगने के विवाद में युवक को पीटकर किया घायल
कन्नौज, मई 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के जसुआमई गांव में बीड़ी मांगने के मामूली विवाद में दबंग ने दलित युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जसुआमई गांव निवासी राजू कठेरिया पुत्र रूपलाल ने बताया कि उसने गांव के एक व्यक्ति से बीड़ी मांगी। इस पर उसने उसकी मां को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसी बात पर दबंग ने लाठी से उस पर हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। इस बीच दबंग के लडक़े भी आ गए। उन लोगों ने भी मारपीट की। एक ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया। चीखपुकार सुनकर जब आस-पड़ोस के लोग आ गए। तब वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.