बीड़ी बनाने वाली मां का बेटा बना IAS, बिना कोचिंग के UPSC में हासिल की 27वीं रैंक
नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- IAS Nandala Saikiran UPSC Success Story: सफलता किसी की मोहताज नहीं होती, अगर आपके इरादे मजबूत हों तो गरीबी और कठिन परिस्थितियां भी आपके रास्ते की रुकावट नहीं बन सकतीं। इस बात को सच कर दिखाया है तेलंगना के रहने वाले नंदाला साईं किरण ने। साईं किरण ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 27वीं रैंक (AIR 27) हासिल करके आईएएस (IAS) अधिकारी बनने का अपना और अपनी मां का सपना पूरा किया है। उनकी यह सफलता केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि देश भर के उन लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी मिसाल है जो कठिन परिस्थितियों में भी बड़ा सपना देखने की हिम्मत रखते हैं।बचपन से देखा गरीबी और मां का संघर्ष नंदाला साईं किरण का बचपन अभावों और तंगहाली के बीच बीता। उनके घर की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। उनके पिता का साय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.