नई दिल्ली, मार्च 15 -- दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक घर की छत पर बने बाथरूम में आग लगने से 65 वर्षीय महिला की जलकर मौत हो गई। पुलिस को संदेह है कि आग तब लगी होगी जब महिला ने बीड़ी पीने के लिए माचिस जलाई होगी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम मोलड़बंद इलाके में हुई और बदरपुर थाने को आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि बाथरूम के अंदर महिला का जला हुआ शव मिला जिसकी पहचान 65 साल की वीनू सिंह के रूप में हुई। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, बाथरूम क्षेत्र में लकड़ी की चीजें और कचरा था, जिसमें घटना के दौरान आग लग गई। शुरुआती जांच के अनुसार, वीनू सिंह कभी-कभार धूम्रपान करती थीं और इसके लिए कभी-कभी छत पर बने एकांत स्थान पर जाती थीं। पुलिस को संदेह है कि आग संभवतः ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.