बस्ती, अप्रैल 2 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के भानपुर तहसील क्षेत्र में बैदोला गांव के पास स्थित एक खेत में गुरुवार की सुबह अचानक आग भड़क गई। आग लगने का कारण सुलगती बीड़ी की चिंगारी को माना जा रहा है। आग की लपटों को देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। आसपास मौजूद खेतों तक आग फैलने से रोकने के लिए लोग ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने में जुट गई। साथ ही आग की सूचना पाकर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। आग में करीब 14 से 15 बीघा गेहूं की तैयार फसल कर जलने की सूचना है। बताया जा रहा है कि भानुपर क्षेत्र के बैदोला के पास गुरुवार की सुबह खेत के पास से गुजरे किसी व्यक्ति ने सुलगती हुई बीड़ी या सिगरेट को खेत में फेंक दिया। इसी की चिंगारी से खेत में तैयार गेहूं की फसल में आग भड़क गई। आग देख मौके पर ...