इटावा औरैया, मार्च 31 -- ताखा तहसील क्षेत्र के नगला विजयी गांव में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे खेत के किनारे फेंकी गई जलती बीड़ी की चिंगारी से पकी खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस भीषण आग में करीब 24 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे आठ किसानों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया। गांव के पास से गुजर रहे एक राहगीर ने जलती हुई बीड़ी खेत के किनारे फेंक दी। उस समय खेतों में गेहूं की फसल पूरी तरह पक चुकी थी और सूखी होने के कारण आग ने तेजी से फैलना शुरू कर दिया। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही मिनटों में कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और आसपास के किसानों में अफरा-तफरी मच गई। इस आग में शादीलाल के 3 बीघा, ईश्वरदयाल के 3 बीघा, मोहरवन सिंह के 5 बीघा, भगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.