एटा, मई 21 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुवार को बीडब्ल्यूआर (ब्लॉक वीकली रिव्यू) बैठक आयोजित की गई। कई संविदा एएनएम के बैठक में प्रतिभाग न करने से कई कुर्सियां खाली दिखाई दीं। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अश्वनी मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में ब्लॉक क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति, उपकेंद्रों की कार्यप्रणाली और विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को शासन की योजनाओं को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहने वाली संविदा एएनएम को लेकर अधिकारियों ने नाराजगी भी जताई। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों की बैठकों में उपस्थिति और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना आवश्यक है, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई ज...