संतकबीरनगर, नवम्बर 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में अपराधों की रोकथाम में पुलिस की पुरजोर कोशिश चल रही है। बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में सार्थक पहल हुई है। सूचनातंत्र की मजबूती के लिए पुरानी पुलिसिंग की ओर पुलिस लौट रही है। बीट क्षेत्र में अपराध घटित होने पर बीट कर्मियों की जवाबदेही पहले ही तय की जाएगी। एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश के निर्देश पर 04 नवंबर से प्रदेश के सभी जिलों में बीट व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने के लिए एक माह का विशेष अभियान छेड़ा गया है। संतकबीरनगर जिले में तीन सर्किल, नौ थाने और 31 पुलिस चौकियां हैं। जिसमें धनघटा सर्किल में धनघटा और महुली थाना है। जबकि खलीलाबाद सर्किल में कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा और महिला थाना है। मेंहदावल सर्किल में मेंहदावल, बखिरा, बेलहर और धर्मसिंहवा थाना है। इसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.