अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़। एसएसपी नीरज जादौन ने बुधवार को जिले के सभी थानों के एक-एक बीट आरक्षियों की बीट बुक की समीक्षा की। सभी को पुलिस कार्यालय में बुलाया गया। एसएसपी ने बीट बुक में अंकित प्रविष्टियों की गुणवत्ता, अद्यतन स्थिति व बीट संबंधी सूचनाओं की समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। साथ ही ▪️बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, स्थानीय स्तर पर सूचनाओं के संकलन को मजबूत करने व जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया। एसएसपी ने सभी बीट आरक्षियों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित रूप से बीट भ्रमण कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखें और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...