बीट पुलिसिंग को और सुदृढ़ बनाने पर दिया जोर
कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने गुरुवार को मंझनपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर, कार्यालयी अभिलेख, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, बैरक और साफ-सफाई की व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। एसपी ने इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह एवं कर्मचारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अनुशासन, तत्परता और जनसुनवाई में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की हिदायत दी। बीट पुलिसिंग को और मजबूत करने, अपराध व अपराधियों पर सख्त नियंत्रण रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्पष्ट कहा कि थाना स्तर पर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस आकस्मिक नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.